Bihar Rojgar Mela Calendar 2024 : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर 

By Jyoti Rana

Published on:

Follow Us
Bihar Rojgar Mela Calendar 2024

Bihar Rojgar Mela Calendar 2024: बिहार सरकार के द्वारा रोजगार मेला कैलेंडर 2024 आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के तहत जो भी युवक युवती दसवीं से 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पास है, उनको बिना परीक्षा के नौकरी प्रदान करना है। सरकार का उद्देशय 10 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे कर बेरोजगारी दर कम करना है। बिहार राज्य के 35 जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जायेगा। जो 24 सितम्बर 2024 से शुरू होंगे, और 17 दिसम्बर तक चलेंगे। चलिए जानते है, इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से। 

Bihar Rojgar Mela Calendar 2024 के मुख्य बिंदु 

कुल रोजगार 

बिहार की नीतिश सरकार ने बिहार रोजगार मेला कैलेंडर 2024 के तहत रिक्त पदों के लिए कुल 10 लाख रोजगार देने का एलान किया है। जो भी युवक 10वीं, 12वीं, ग्रेजुऐशन औऱ पोस्ट ग्रेजुऐसन पास है, उनको 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। 

बिहार के कितने जिलों में रोजगार मेला आयोजित होगा 

बिहार सरकार के द्वारा रोजगार मेला 2024 का आयोजन बिहार राज्य में 35 जिलों में किया जायेगा। वही पर जिला स्तरीय जॉब फेयर का आयोजन 24 सितम्बर से शुरू किया जा रहा है, और 17 दिसंबर 2024 तक आयोजित किये जायेंगे। इन जिलों में किस किस तारीख को रोजगार मेला 2024 आयोजित किया जायेगा उसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। 

जिला रोजगार मेला की तारीख
बक्सर                                  24/09/2024
औरंगाबाद 27/09/2024
भोजपुर 26/09/2024
नवादा 18/10/2024
बेगूसराय 21/10/2024
खगड़िया 19/10/2024
गया 17/10/2024
नालंदा 22/10/2024
समस्तीपुर 24/10/2024
दरभंगा 25/10/2024
मधुबनी 28/10/2024
सुपौल 29/10/2024
मधेपुरा 30/10/2024
शिवहर 12/11/2024
सीतामढ़ी 13/11/2024
मुजफ्फरपुर 14/11/2024
बेतिया 15/11/2024
मोतिहारी 19/11/2024
छपरा 20/11/2024
वैशाली 21/11/2024
सीवान 22/11/2024
गोपालगंज 26/11/2024
भागलपुर 27/11/2024
बांका 28/11/2024
कटिहार 29/11/2024
पूर्णिया 02/12/2024
किशनगंज 04/12/2024
सहarsa 05/12/2024
अररिया 06/12/2024
जमुई 10/12/2024
लखीसराय 11/12/2024
मुंगेर 12/12/2024
अरवल 13/12/2024
जहानाबाद 14/12/2024
पटना 17/12/2024

Bihar Rojgar Mela 2024 के लिए योग्यता 

बिहार रोजगार मेला 2024 में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास कुछ योग्यता होनी चाहिए  जैसे:- 

  1. उम्मीदवार उस जिले का स्थाई निवासी होना चाहिए, जिस जिले के  रोजगार मेले  मे हिस्सा ले रहे है। 
  2. Rojgar Mela 2024 मे हिस्सा लेने के लिए सभी आवेदक 10वीं / 12वीं / ITI / डिप्लोमा  या फिर कोई भी डिग्री  प्राप्त होने चाहिए। 

Bihar Rojgar Mela Calendar 2024 वेतन 

बिहार रोजगार मेला कलेंडर 2024 में विभिन्न स्तरीय प्राइवेट जॉब्स के लिए सलेक्टेड उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर हर महीने न्यूनतम वेतन 10400 रूपये दिया जायेगा। वही पर अधिकतम वेतन 56700 रूपये दिया जा सकता है। इसके अलावा यहां बताया गया वेतन पोस्ट के आधार पर कम अथवा ज्यादा भी हो सकता है।

Bihar Rojgar Mela Calendar 2024 आयु सीमा 

इस मेले में हिस्सा लेने वाले आवेदक युवा की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इसमें अधिकतम आयु निर्धारित नहीं की गई है। 

Bihar Rojgar Mela Calendar 2024 में आवेदन फीस 

रोजगार मेला 2024 में आवेदन फीस की बात करे तो सभी श्रेणियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया निशुल्क रखी गई हैं। यानि कोई फीस नहीं लगेगी। 

Bihar Rojgar Mela Calendar 2024 सिलेक्शन प्रक्रिया 

उम्मीदवार को अपने संबन्धित जिले में रोजगार मेला कैंप में सभी दस्तावेजों के साथ जाना है। रोजगार मेला 2024 सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चुने हुए जिलों में लगाए जाएंगे।

Bihar Rojgar Mela Calendar 2024 में आवेदन के लिए दस्तावेज 

रोजगार मेला में भाग लेने के लिए अभिभावक को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जैसे:- एनसीएस आईडी कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता नंबर, शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेज, मोबाइल नम्बर, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, कार्य अनुभव सर्टिफिकेट यदि कोई हो और सिग्नेचर आदि। 

Bihar Rojgar Mela Calendar 2024 में आवेदन प्रक्रिया 

बिहार रोजगार मेला कैलेंडर 2024 में ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:= 

  • सबसे पहले आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नेशनल करियर सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट www.ncs.gov.in पर जाना है।  
  • इसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • फिर एक नया पेज खुल जायेगा, वहा आपको जॉब सीकर के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद अब आपको ‘Select’ पर क्लिक करके “Mobile Number” ऑप्शन सलेक्ट कर लेना है।
  • अब आपको मोबाइल नम्बर और डेट ऑफ़ बर्थ दर्ज करके चेक कर लेना है। 
  • इसके बाद मांगी गई पूरी जानकारी आपको ध्यान से भरनी है और सबमिट पर क्लिक करना है। 
  • फिर ओटीपी वेरीफाइड करके सबमिट कर दें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक यूनिक रजिस्ट्रेशन आईडी नम्बर प्राप्त होगा।  
  • जिसे आपको रोजगार मेला कैंप जाते समय साथ लेकर जाना है। 

Conclusion 

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Bihar Rojgar Mela Calendar 2024” के बारे में पूरी जानकारी दी है। आशा करते है, कि आपको दी गई पूरी जानकारी पसंद आई होगी।

Read More: Lava Yuva Star 4G : 6,499 रुपये की कम कीमत में पाए Best और धमाकेदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन

---Advertisement---

Leave a Comment